KKR vs GT: के मैच में ऐसा हुआ,जो 19 साल के IPL इतिहास में कभी नहीं हुआ। जाने पूरी खबर

KKR और GT के बीच खेले गए हाई स्कोरिंग मुकाबले में IPL इतिहास का नया रिकॉर्ड बना। पहली बार किसी एक मैच में दोनों टीमों के 6 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा।

IPL 2026 में मानो जैसे रिकॉर्ड टूटने का सीजन चल रहा हो,जहां हर मैच में बल्लेबाज,गेंदबाज और टीम मिलकर कोई न रिकॉर्ड तोड़ ही रहे हैं। हम बात करेंगे 16 अप्रैल 2026 के KKR vs GT के मैच का ,जिसमें दोनों टीमों के बल्लेबाज़ों द्वारा ऐसा कारनामा हुआ है। जो इससे पहले कभी नहीं हुआ।  

आइए जानते हैं कि वह कौन सा कारनामा है जो KKR vs GT दोनों टीमों के बल्लेबाज़ों ने किया है -

गुजरात टाइटन्स ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। जिसके चलते KKR के बल्लेबाज़ों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए, ओपनर बल्लेबाज फिन एलेन ने 93 रन की विस्फोटक पारी खेली। फिर अंग्रिश रघुवंशी ने नाबाद 82 रन की पारी खेली। वही कैमरन ग्रीन ने भी 52 रन की नाबाद पारी खेली। जिसके चलते KKR ने 247 का विशाल स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे गुजरात के ओपनर बल्लेबाज सई सुदर्शन नाबाद 52 रन की पारी खेली और शुभमन गिल ने 85 रन की पारी खेली। वही साथ देते हुए जॉस बटलर ने भी 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

IPL इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ

KKR और GT दोनों बल्लेबाजों को मिलाकर 6 बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। IPL इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी एक मैच में दोनों टीमों के 6 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया हो।

मैच हाइलाइट 

पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 247/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की शुरुआत भले ही कप्तान अजिंक्य रहाणे के विकेट से हुई, लेकिन उसके बाद फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन ने गुजरात के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

फिन एलन,रघुवंशी और ग्रीन की विस्फोटक पारी

फिन एलन ने सिर्फ 35 गेंदों में 93 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 4 चौके और 10 लंबे छक्के शामिल रहे। युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 44 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के शामिल थे। वहीं कैमरून ग्रीन ने सिर्फ 28 गेंदों में नाबाद 52 रन की तेज पारी खेली।

गुजरात की तरफ से मोहम्मद सिराज और साई किशोर को 1-1 विकेट मिला, लेकिन बाकी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। राशिद खान ने 4 ओवर में 57 रन लुटाए।

गुजरात की शानदार कोशिश, लेकिन लक्ष्य से रह गए दूर

248 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने भी जोरदार बल्लेबाजी की। शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन ने अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान शुभमन गिल ने 49 गेंदों में 85 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं जोस बटलर ने 35 गेंदों में 57 रन बनाए और साई सुदर्शन 53 रन बनाकर नाबाद लौटे।

हालांकि बीच के ओवरों में विकेट गिरने से गुजरात की रन गति प्रभावित हुई और टीम 20 ओवर में 218/4 तक ही पहुंच सकी।

गेंदबाजी में सुनील नारायण बने हीरो

KKR की ओर से सबसे सफल गेंदबाज सुनील नारायण रहे। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 29 रन देकर 2 बड़े विकेट लिए, जिसमें शुभमन गिल का अहम विकेट भी शामिल था। कैमरून ग्रीन और सौरभ दुबे को 1-1 विकेट मिला।