भारत और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे 2 मैचों की टी20 सीरीज में आयरलैंड ने भारत को पहले मैच में हार का स्वाद चखाया है। टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद भारतीय टीम पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 सीरीज खेल रही है। जिसमें पहले मैच में ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।
11-11 क्या है?
11-11 यानि भारत और आयरलैंड ने एक दूसरे के खिलाफ 11 मैच खेले हैं जिसमें भारत ने 11 के 11 मैच जीते थे। लेकिन आयरलैंड ने इस सिलसिले को खत्म कर इतिहास रचा है। भारत को इस सीरीज के पहले मैच में हराकर।
आयरलैंड ने पहली बार भारत को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हराया
आयरलैंड ने 2 मैचों की सीरीज के पहले मैच में ही इतिहास रच दिया। आयरलैंड ने भारत को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट हराकर जीत का स्वाद चखा। यह आयरलैंड क्रिकेट के लिए एक सम्मान की बात है। वर्ल्ड कप विजेता को आयरलैंड टीम ने हार का रास्ता दिखाया।
टी20 वर्ल्ड कप जितने के बाद भारत को हार का सामना करना पड़ता है
2024 टी20 वर्ल्ड कप जितने के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे से मैच खेली थी। जिम्बाब्वे ने T20 वर्ल्ड कप विजेता भारत को 13 रन से हराया था। 2026 टी20 वर्ल्ड कप जितने के बाद भारतीय टीम को आयरलैंड से पहले मैच में 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
श्रेयश अय्यर कप्तान के तौर पर पहले मैच में हार का सामना करने वाले 4 भारतीय कप्तान
श्रेयश अय्यर ने भारत के उन कप्तानों की लिस्ट में अपना दर्ज करा लिए हैं जो थोड़ा शर्मनाक है। विराट कोहली,ऋषभ पंत,शुभमन गिल और अब श्रेयस अय्यर ये वह भारतीय कप्तान है जिन्होंने अपने कप्तान के तौर पर पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा।
भारत को टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में हराने वाले आयरलैंड के पहले कप्तान
लार्कन टकर भारत को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हराने वाले आयरलैंड के प्रथम कप्तान बने। इन्होंने 36 गेंदों में 50 रनों की कप्तानी पारी खेली। जिसकी मदद से भारतीय टीम को आयरलैंड के स्कोर तक पहुंचने नहीं दिया।
भारत और आयरलैंड मैच हाइलाइट
भारत के सामने 183 रन का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। भारतीय बल्लेबाजी की शुरुआत शानदार रही, लेकिन उसके बाद लगातार विकेट गिरने से टीम मैच में वापसी नहीं कर सकी।
अभिषेक शर्मा ने खेली विस्फोटक पारी
भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने सबसे शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने केवल 20 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 250 का रहा। हालांकि उनके आउट होते ही भारतीय पारी पूरी तरह बिखर गई।
अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन:
अभिषेक शर्मा – 50 (20)
शिवम दुबे – 25 (14)
तिलक वर्मा – 19 (21)
अक्षर पटेल – 15 (16)
वॉशिंगटन सुंदर – 9 (12)
हर्षित राणा – 8 (9)
संजू सैमसन – 5 (4)
श्रेयस अय्यर – 3 (7)
अर्शदीप सिंह – 2 (4)
ईशान किशन – 1 (5)
प्रसिद्ध कृष्णा – 1* (2)
भारत की पूरी टीम 148 रन पर ऑलआउट हो गई और मुकाबला 34 रन से हार गई।
आयरलैंड के गेंदबाजों ने शानदार अनुशासन के साथ गेंदबाजी की।
मैथ्यू हम्फ्रीज – 3.5 ओवर, 38 रन, 3 विकेट
मैथ्यू होलार्ड – 4 ओवर, 28 रन, 3 विकेट
जय मूंद्रा – 4 ओवर, 26 रन, 2 विकेट
लियाम मैकार्थी – 3 ओवर, 29 रन, 1 विकेट
गैरेथ डेलानी – 1 ओवर, 3 रन, 1 विकेट
हैरी टेक्टर – 3 ओवर, 22 रन, कोई विकेट नहीं
जय मूंद्रा और मैथ्यू होलार्ड ने भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जबकि मैथ्यू हम्फ्रीज ने आखिरी विकेट लेकर आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत पर मुहर लगा दी।
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई जीत
भारत जैसी मजबूत टीम को हराना आयरलैंड क्रिकेट के लिए बेहद खास उपलब्धि है। इस जीत के साथ आयरलैंड ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत को मात देकर नया इतिहास रच दिया। दूसरी ओर, भारतीय टीम के लिए यह हार बल्लेबाजी की बड़ी नाकामी साबित हुई, क्योंकि अभिषेक शर्मा की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के बावजूद कोई भी बल्लेबाज उनका साथ नहीं निभा सका।





