IPL हमेशा से आक्रामक बल्लेबाज़ी और तेज़ शुरुआत के लिए जाना जाता है। ओपनर बल्लेबाज़ों पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है कि वे टीम को अच्छी शुरुआत दें। लेकिन अच्छी शुरुआत में खतरा भी सबसे ज़्यादा होता है नई गेंद, स्विंग, और विस्फोटक बल्लेबाजी की कोशिश। यही कारण है कि कभी कभी बड़े बड़े खिलाड़ी शून्य पर आउट हो जाते हैं।
सबसे ज़्यादा बार डक पर आउट होने वाले ओपनर्स
इस सूची में सबसे ऊपर हैं Ajinkya Rahane, जो 117 पारियों में 12 बार बिना खाता खोले आउट हुए। अजिंक्य रहाणे ने अपने IPL करियर में 5128 रन बनाए है।
उनके बाद आते हैं Parthiv Patel 139 परियों में 11 बार 0 पर आउट हुए हैं। इन्होंने अपने IPL करियर 2848 रन बनाए है। Shikhar Dhawan 221 परियों 10 बार 0 पर आउट हुए हैं। 221 परियों में इन्होंने 6768 रन बनाए है।
Gautam Gambhir 154 परियों में 10 बार 0 पर आउट हुए हैं। इन्होंने अपने ipl करियर में 4218 रन बनाए है। David Warner, जो IPL के सबसे खतरनाक ओपनर्स में गिने जाते हैं, 9 बार डक पर आउट हुए।
वहीं Adam Gilchrist ने 76 पारियों में 7 बार यह 0 पर आउट हुए हैं।Virender Sehwag 7 बार 0 पर आउट हुए हैं। Rohit Sharma भी 7 बार 0 पर आउट हुए हैं।
खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा तकलीफ जीरो पर आउट होना ही देता है। हर बल्लेबाज चाहता है कि वह अपने टीम के लिए एक विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ अच्छी शुरुआत दे। लेकिन यह हमेशा मुमकिन नहीं होता है,और बल्लेबाजों को 0 पर आउट होकर निराशा के साथ पवेलियन जाना पड़ता है।





