IPL और WPL: भारत की प्रीमियर क्रिकेट लीग में दिलचस्प रिकॉर्ड

IPL और WPL: भारत की प्रीमियर क्रिकेट लीग में दिलचस्प रिकॉर्ड

 

भारत में क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं है यह एक भावना है। इंडियन प्रीमियर लीग और इसकी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) ने टी20 क्रिकेट को बिल्कुल नए स्तर पर पहुंचा दिया है। दोनों टूर्नामेंटों में अविश्वसनीय रिकॉर्ड देखने को मिले हैं जो खेल के बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाते हैं। आइए दोनों लीगों के कुछ सबसे दिलचस्प रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं 

सबसे तेज़ शतक: आईपीएल और डब्ल्यूपीएल में

आईपीएल में, क्रिस गेल के नाम सबसे तेज़ शतक का रिकॉर्ड है, उन्होंने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ़ खेलते हुए सिर्फ़ 30 गेंदों पर 100 रन बनाए थे। WPL में अब तक का कोई शतक नहीं लगा पाया है लेकिन सोफी डिवाइन ने 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए मात्र 36 गेंदों में 99 बना कर आउट हो गई थी।

सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

क्रिस गेल ने 2013 में 66 गेंदों पर 175* रन की धमाकेदार पारी खेलकर आईपीएल में फिर से इस श्रेणी में अपना दबदबा बनाया है। WPL में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर सोफी डिवाइन के नाम है। सोफी डिवाइन ने पहले सीजन में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 36 गेंदों में 99 रन बनाए थे।

 

एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के

गेल के रिकॉर्ड तोड़ने वाले 175* रन ने एक ही पारी में 17 छक्के लगाए, जो आईपीएल में आज भी एक रिकॉर्ड है। WPL में, सोफी डिवाइन की 2024 में 36 गेंदों पर 99 रन की पारी में 9 छक्के शामिल थे, जो एक WPL पारी में सबसे ज़्यादा है।

 सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर

अल्जारी जोसेफ ने 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए 6/12 के शानदार प्रदर्शन से आईपीएल प्रशंसक को चौंका दिया। WPL में 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मारिजान कैप का 5/15 सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन करके यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

 

सबसे महंगे खिलाड़ी

आईपीएल 2025 में, सैम करन सबसे ज़्यादा पैसे पाने वाले खिलाड़ी बन गए लखनऊ सुपर जॉइंट ने उन्हें ₹27 करोड़ में खरीदा। सिमरन शेख महिला प्रीमियर लीग 2025 नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं। उन्हें गुजरात जायंट्स (जीजी) ने बेंगलुरु में आयोजित मिनी ऑक्शन में 1 करोड़ 90 लाख रुपये में खरीदा। 22 वर्षीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था।

 खेलने वाले सबसे युवा और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

आईपीएल 2025 में कई युवा खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स के 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी हैं, जो आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए, जबकि सबसे उम्रदराज खिलाड़ी प्रवीण तांबे ने 2020 में 48 साल की उम्र में खेले थे। WPL में, शैफाली वर्मा 19 साल की उम्र में सबसे कम उम्र की स्टार खिलाड़ियों में से एक थीं। एकता बिष्ट 38 वर्ष की उम्र में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 में खेलने वाली सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गईं।