आईपीएल में सामने वाली टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी

आईपीएल में भारतीय बल्लेबाजों की एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के

इंडियन प्रीमियर लीग न केवल क्रिकेट की सिर्फ देखने का मंच है बल्कि यह खिलाड़ियों के व्यक्तिगत रिकॉर्ड और उपलब्धियों का भी गवाह है। इस टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों ने कई बार अपने दम पर मैच का रुख मोड़ा है और छक्कों की बारिश कर विपक्षी टीमों पर दबदबा कायम किया है। 

आइए नज़र डालते हैं उन भारतीय खिलाड़ियों पर जिन्होंने आईपीएल में कुछ खास टीमों के खिलाफ सबसे ज़्यादा छक्के लगाए हैं।

1. रोहित शर्मा vs दिल्ली कैपिटल्स – 50 छक्के

‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सर्वाधिक 50 छक्के लगाए हैं। यह आंकड़ा इस बात को दर्शाता है कि रोहित ने दिल्ली के गेंदबाजों को बार-बार निशाना बनाया है और अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से उन्हें कभी चैन नहीं लेने दिया। रोहित शर्मा का दिल्ली के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिलता है।

2. महेंद्र सिंह धोनी vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 49 छक्के

महेंद्र सिंह धोनी जो अपनी शांत व्यवहार और ताकतवर फिनिशिंग के लिए जाने जाते हैं इन्होंने ने आरसीबी के खिलाफ 49 छक्के लगाए हैं। CSK और RCB आईपीएल की सबसे लोकप्रिय प्रतिद्वंद्विताओं में से एक रही है और धोनी ने इसमें अपनी बल्लेबाज़ी का जलवा खूब बिखेरा है।

3. विराट कोहली vs चेन्नई सुपर किंग्स – 48 छक्के

विराट कोहली और सीएसके के बीच की टक्कर हमेशा रोमांचक रही है। कोहली ने सीएसके के खिलाफ 48 छक्के जड़कर यह साबित किया है कि वे बड़े मौकों के खिलाड़ी हैं और किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने में सक्षम हैं। जहां धोनी RCB के खिलाफ मारते हैं वहीं विराट कोहली भी CSK के गेंदबाजों को मारना पसंद करते हैं।

4. केएल राहुल vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 43 छक्के

केएल राहुल जो तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाज माने जाते हैं इन्होंने ने आरसीबी के खिलाफ 43 छक्के लगाए हैं। उनकी आक्रामक शैली और संयमित बल्लेबाज़ी का बेहतरीन मिश्रण इस आंकड़े में साफ झलकता है। RCB उनका घर होने के बावजूद उनके खिलाफ खेलना बेहद पसंद करते हैं।

5. रोहित शर्मा vs कोलकाता नाइट राइडर्स – 41 छक्के

रोहित शर्मा की सूची में एक और टीम शामिल है रोहित ने कोलकाता के खिलाफ भी 41 छक्के लगाकर यह दिखाया है कि वे बड़े मैचों के बड़े खिलाड़ी हैं और किसी भी टीम के खिलाफ अपनी शैली में खेल सकते हैं।

6. महेंद्र सिंह धोनी vs पंजाब किंग्स – 40 छक्के

धोनी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ भी 40 छक्कों के साथ गेंदबाजों की परीक्षा ली है। उनका यह आंकड़ा दिखाता है कि वह किसी एक टीम के खिलाफ ही नहीं, बल्कि हर विपक्षी टीम के लिए एक खतरा रहे हैं। और अंत में मैच जीता सकते हैं।

आईपीएल में छक्कों की बात हो और भारतीय खिलाड़ियों का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। रोहित शर्मा, एमएस धोनी, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों ने समय-समय पर अपनी दमदार हिटिंग से दर्शकों का मनोरंजन किया है और विरोधी टीमों की रणनीतियों को तोड़ा है। इन खिलाड़ियों ने कई मौकों पर चाहे अंतर्राष्ट्रीय हो या IPL हर जगह को साबित किया है। कि वह बेहतरीन बल्लेबाज हैं।