क्रिकेट के मैदान पर जब भी विस्फोटक बल्लेबाजी और असंभव परिस्थितियों में मैच जिताने की बात होगी, ग्लेन मैक्सवेल का नाम जरूर याद किया जाएगा। मैक्सवेल ने अपने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में कई ऐसी पारियां खेलीं, जिन्हें क्रिकेट इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 टेस्ट, 149 वनडे और 130 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7,226 रन बनाए और 136 विकेट अपने नाम किए। उनके करियर की सबसे बड़ी परियों में 2015 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप के साथ 2021 टी20 वर्ल्ड कप जीतना भी शामिल रहा।
लेकिन मैक्सवेल का करियर सिर्फ ट्रॉफी और रनों तक ही नहीं रहा। उन्होंने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जो उनकी बल्लेबाजी की विस्फोटक अंदाज को दर्शाते हैं।
आइए जानते हैं ग्लेन मैक्सवेल के अंतरराष्ट्रीय करियर के कुछ बड़े रिकॉर्ड और उपलब्धियों के बारे में।
1. वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड
ग्लेन मैक्सवेल के नाम वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ महज 40 गेंदों में शतक पूरा किया था।
2. वनडे क्रिकेट में 200 रन बनाने वाले पहले गैर-ओपनर बल्लेबाज
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। लेकिन मैक्सवेल ने इस उपलब्धि को एक अलग ही परिस्थिति में बनाया था।
उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 201 रन बनाए थे। वह वनडे वर्ल्ड कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। साथ ही वह वनडे वर्ल्ड कप में दोहरा शतक लगाने वाले पहले गैर-ओपनर बल्लेबाज भी बने।
इस पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 91 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन मैक्सवेल ने कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर असंभव दिख रही जीत को संभव बना दिया था।
3. वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट
मैक्सवेल ने वनडे वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। उनके नाम वर्ल्ड कप इतिहास में 160.32 का शानदार बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट दर्ज है। वहीं, उनके पूरे वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 126.70 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
4. टी20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाना आसान नहीं होता, लेकिन मैक्सवेल ने इस फॉर्मेट में लगातार अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया।
उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में कुल 5 शतक लगाए। इस उपलब्धि के साथ वह रोहित शर्मा के साथ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं।
खास बात यह है कि मैक्सवेल ने मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए इनमें से 4 शतक लगाए। 
5. नंबर-6 पर वनडे क्रिकेट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
ग्लेन मैक्सवेल के नाम वनडे क्रिकेट में नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।
उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 2023 वर्ल्ड कप में 201 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्होंने दिखाया कि मध्यक्रम का बल्लेबाज भी अकेले दम पर बड़े लक्ष्य का पीछा कर सकता है।
6. टी20 इंटरनेशनल में शतक और 3 विकेट लेने वाले खास खिलाड़ी
मैक्सवेल की पहचान सिर्फ एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में नहीं रही। उन्होंने अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से भी ऑस्ट्रेलिया को कई मुकाबलों में सफलता दिलाई।
उनके नाम एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में शतक लगाने और 3 विकेट लेने की खास रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने एक मैच में नाबाद 100 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी हासिल किए थे।
7. तीनों अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई मध्यक्रम बल्लेबाज
मैक्सवेल ने टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने की उपलब्धि हासिल की।
उनके टेस्ट करियर का एकमात्र शतक भारत के खिलाफ रांची में 2017 में आया था। वहीं वनडे और टी20 इंटरनेशनल में भी उन्होंने कई यादगार शतकीय पारियां खेलीं।
Happy Retirement, Glenn Maxwell!



.jpg)

