रनों का सैलाब और जीत का जुनून: कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया का सुनहरा सफर

'Run' से 'Records' तक: विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी का सफर

विराट कोहली के फैंस के सबसे बुरा दिन 12 मई 2025 को हुआ ,जब विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट अलविदा कहा। विराट कोहली न केवल आधुनिक क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज़ों में से एक हैं, बल्कि एक बेहतरीन सफल टेस्ट कप्तान भी हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने कई ऐतिहासिक जीतें दर्ज की हैं विराट कोहली के टेस्ट कप्तान के तौर पर सबसे बेहतरीन रिकॉर्ड्स हैं। विराट कोहली भारत के टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान रहे हैं,

आइए, कोहली के कुछ प्रमुख टेस्ट कप्तानी रिकॉर्ड्स पर नज़र डालते हैं:

1. सबसे ज़्यादा टेस्ट जीत (40)

विराट कोहली ने भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभालते हुए 68 मैचों में 40 जीत दर्ज की, जो किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा सबसे अधिक है। यह उपलब्धि उन्हें सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तानों में से एक बनाती है।

 

 

2. घर से बाहर सबसे ज़्यादा टेस्ट जीत (16)

भारतीय टीम की विदेशों में सफलता विराट कोहली के नेतृत्व में एक नए स्तर पर पहुंची। उन्होंने 37 विदेशी टेस्ट मैचों में 16 जीत हासिल की, जो दर्शाता है कि उन्होंने भारतीय टीम को हर परिस्थिति में विजयी बनाने पर ज़ोर दिया।

3. SENA देशों में सबसे ज़्यादा टेस्ट जीत (7)

SENA (South Africa, England, New Zealand, Australia) में भारतीय टीम का प्रदर्शन हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन कोहली के नेतृत्व में टीम ने इन कठिन पिचों पर 24 मैचों में 7 यादगार जीतें दर्ज कीं। जो अन्य भारतीय कप्तानों से ज्यादा है। 

4. कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा टेस्ट रन (5864)

विराट कोहली ने 113 पारियों में 5864 रन बनाए जो एक भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे अधिक हैं। उनकी निरंतरता और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता ने उन्हें एक बेहतरीन लीडर बनाया। कप्तान के तौर उनका औसत 54.80 का रहा है। 

5. कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक (20)

113 पारियों में 20 टेस्ट शतक बनाने वाले विराट कोहली ने न केवल कप्तानी में बेहतरीन रणनीति दिखाई, बल्कि व्यक्तिगत प्रदर्शन से भी टीम को प्रेरित किया।

विराट कोहली कई बार अकेले खड़े रहे हैं पिच पर जब वाला बल्लेबाज आता और चला जाता लेकिन विराट कोहली अपने प्रदर्शन को जारी रखते थे।

विराट कोहली का यह बेहतरीन रिकॉर्ड दर्शाता है कि उन्होंने न केवल खुद को एक महान बल्लेबाज़ के रूप में आगे लाया बल्कि एक ऐसे कप्तान के रूप में भी जो जीत के नए आयाम लिखता है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया न केवल अपने घरेलू मैदानों पर बल्कि विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन करने में सफल रही है। विराट कोहली एशिया में कप्तान के तौर पर विदेशों में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान है।