न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सबसे तेज़ अर्धशतक—अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी से सीरीज 3-0 से आगे

The fastest half-century against New Zealand – Abhishek Sharma's explosive innings.

भारतीय T20I क्रिकेट में अगर इस वक़्त किसी एक नाम से गेंदबाज़ों की नींद उड़ रही है, तो वो है अभिषेक शर्मा। ये सिर्फ़ रन नहीं बना रहे, ये रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए इतिहास लिख रहे हैं और वो भी ऐसी रफ्तार से कि स्कोरबोर्ड को भी सांस लेने का मौका नहीं मिल रहा।

उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 10वां T20I फिफ्टी+ स्कोर है। भारत के लिए दूसरा सबसे तेज़ T20I अर्धशतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज़ T20I फिफ्टी इनके नाम हो गया है।

पावरप्ले का बेताज बादशाह

अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले को अपना पूरा मैच बना लिया है। भारत के लिए पावरप्ले में सबसे ज़्यादा बार अर्धशतक ये बताता है कि ये खिलाड़ी मैच की दिशा पहली 6 ओवर में ही तय कर देता है। गेंद नई हो या पुरानी, मैदान पर फील्डर कहां खड़े है ये सब अभिषेक शर्मा को फर्क नहीं पड़ता है।

अभिषेक शर्मा ने T20I फॉर्मेट में 10 बार 50 से ज़्यादा रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 

1) 212.76 SR (100 off 47)

2) 200.00 SR (50 off 25) se 

3) 232.35 SR (79 off 34)

4) 250.00 SR (135 off 54)

5) 189.74 SR (74 off 39)

6) 202.70 SR (75 off 37)

7) 196.77 SR (61 off 31)

8) 183.78 SR (68 off 37)

9) 240.00 SR (84 off 35)

10) 340.00 SR (68* off 20)

India's fastest half century against newzealand

ये वो स्ट्राइक रेट है जो कप्तानों को प्लान बदलने पर मजबूर कर दे और गेंदबाज़ों को लाइन-लेंथ भूलने पर।

 25 गेंदों में फिफ्टी? इनके लिए आम बात है

T20I में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज़्यादा बार अर्धशतक लगाने का संयुक्त रिकॉर्ड ये साबित करता है कि अभिषेक शर्मा “सेटल” होने में विश्वास नहीं रखते। इनके लिए पहली गेंद से ही असली मैच शुरू हो जाता है।

अभिषेक शर्मा ने अभी तक टी20 करियर में खेले गए मैच में 

35 पारियों में:

1267 रन

औसत 38.39

स्ट्राइक रेट 195.22

2 शतक, 8 अर्धशतक

86 छक्के, 119 चौके