टेस्ट से टी20I तक कोई नहीं कर सका ऐसा, इस खिलाड़ी के नाम दर्ज इकलौता रिकॉर्ड

क्रिस गेल के नाम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बड़ी व्यक्तिगत पारियां खेलने का अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने T20I में शतक, ODI में दोहरा शतक और टेस्ट में तिहरा शतक लगाया है।

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड बनाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। लेकिन अगर एक ही खिलाड़ी तीनों फॉर्मेट में सबसे अलग रिकॉर्ड बना ले,तो वह रिकॉर्ड और खिलाड़ियों से उस खिलाड़ी को सबसे अलग बनाता है। ऐसा ही एक अनोखा रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है।

आज हम इस रिकॉर्ड को इसीलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आज क्रिस गेल का जन्मदिन है। क्रिस गेल ने आज अपना 47वाँ जन्मदिन मनाया है। इसी के उपलक्ष्य में उनके इस बेहतरीन रिकॉर्ड की बात हो रही है।

गेल उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने क्रिकेट के अलग-अलग फॉर्मेट में बड़े स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में अपनी जगह बनाई है। आइए जानते हैं इस रिकॉर्ड की पूरी कहानी।

1. टी20 इंटरनेशनल में 100 शतक लगाने वाले 190 खिलाड़ी

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक बनाना आसान नहीं होता। तेज गति से रन बनाने वाले इस फॉर्मेट में अब तक 190 खिलाड़ी टी20I में शतकीय पारी खेल चुके हैं। Chris Gayle t20I 2 century

2. वनडे में 200 रन बनाने वाले सिर्फ 10 खिलाड़ी

वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाना बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है। अब तक सिर्फ 10 खिलाड़ी 200 या उससे ज्यादा रन की पारी खेल चुके हैं। रोहित शर्मा इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगाए हैं।

3. टेस्ट में 300 रन बनाने वाले 29 खिलाड़ी

टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज को लंबे समय तक क्रीज पर टिककर रन बनाने पड़ते है। इसके बावजूद 300 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले खिलाड़ियों की संख्या 29 है। टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाना यानि लंबे समय तक मैदान पर टीके रहना।Chris Gayle 2 triple century in test cricket

4. ऊपर दिए गए तीनों रिकॉर्ड को बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी 

इन तीनों उपलब्धियों को जोड़कर देखें तो क्रिस गेल का नाम सबसे खास नजर आता है। गेल ने टी20 क्रिकेट में विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ वनडे और टेस्ट क्रिकेट में भी बड़ी पारियां खेलीं।

इन्होंने T20I में शतक,वनडे में दोहरा शतक और टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। क्रिस गेल ने अपना पहला टी20I शतक 11 सितंबर 2007 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेले गए मैच में बनाया था। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास का भी पहला शतक था।

 क्रिस गेल ने 24 फरवरी 2015 को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच में 215 रनों की ऐतिहासिक दोहरा शतकीय पारी खेली

क्रिस गेल का पहला टेस्ट तिहरा शतक 317 रन का था, जो उन्होंने मार्च 2005 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एंटीगुआ में बनाया था। क्रिस गेल के नाम टेस्ट में 2 तिहरा शतक है। जो उन्होंने 2010 श्रीलंका के खिलाफ गाले मैदान पर 333 रन की पारी खेली थी।