2022 में BCCI के सभी खिलाड़ियों का सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट, BCCI contract list 2022

2022 में BCCI के सभी खिलाड़ियों का सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट, BCCI contract list 2022, BCCI latest contract list in Hindi

BCCI latest contract list 2022 | बीसीसीआई का 2022 का सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट

भारत में क्रिकेट को पूजा जाता है और यहाँ पर क्रिकेटर को भगवान माना जाता है यही कारण है यहाँ का हर एक बच्चा क्रिकेटर बनना चाहता है। वहीं भारत के क्रिकेट खिलाड़ियों को खेलने के लिए अच्छी खासी रकम भी मिलती है। जहाँ भारतीय क्रिकेटर आईपीएल में खेलकर अच्छे पैसे बनाते हैं तो वहीं भारत की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ियों को बीसीसीआई साल में अलग से पैसे देता है। 

इसके लिए बीसीसीआई एक कांट्रेक्ट बनाता है। जिसके तहत खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर हर साल कांट्रेक्ट में बने ग्रेड में रखा जाता है। इस साल 2022 में भी बीसीसीआई ने सभी भारतीय क्रिकेटर की कांट्रेक्ट लिस्ट जारी कर दी है। आइये जानते हैं कि नए कांट्रेक्ट लिस्ट में किस खिलाड़ी को किस ग्रेड में रखा गया है।

बीसीसीआई का 2022 का सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट (Full list of players in BCCI contract list 2022)

गौरतलब है कि बीसीसीआई सभी खिलाड़ियों को 4 ग्रेड में रखता है। इन ग्रेड को कैटेगरी A+, A, B और C में बांटा गया है। 

A+ में जो क्रिकेटर रहता है उसे साल में बीसीसीआई 7 करोड़ रूपये देता है। 

वहीं A कैटेगरी में जो खिलाड़ी रहते हैं बीसीसीआई उन्हें 5 करोड़ रूपये सालाना देता है।

B कैटेगरी में रहने वाली खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये सालना दिए जाते हैं। 

वहीं अंतिम कैटेगरी C में रहने वाली खिलाड़ियों को साल में बीसीसीआई की तरफ से 1 करोड़ रूपये मिलता है।

इस साल ख़राब फॉर्म से जूझ रहे क्रिकेटरों अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को बीसीसीआई ने सेन्ट्रल कांट्रेक्ट में ग्रेड A से B में डाल दिया है। वहीं चोट से जूझ रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को ग्रेड A से ग्रेड C में डिमोट किया गया है।

पिछले साल 28 क्रिकेटरों को सेन्ट्रल कांट्रेक्ट में शामिल किया गया था। लेकिन इस साल 27 क्रिकेटर को ही बीसीसीआई के सेन्ट्रल कांट्रेक्ट में शामिल किया गया है। 


 
A+ ग्रेड में शामिल भारतीय खिलाड़ी 

रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को पिछले साल की तरह ही इस साल भी A+ ग्रेड में रखा गया है। इन तीनो क्रिकेटर को बीसीसीआई साल में 7 करोड़ रूपये भारतीय टीम की तरफ से खेलने के लिए देता है।
 
 A ग्रेड में शामिल खिलाड़ी 

A ग्रेड में पिछले साल कुल 10 खिलाड़ी थे, लेकिन इस बार इसमें केवल 5 ही खिलाड़ी है। इन खिलाड़ियों में  रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत, केएल राहुल और मोहम्मद शमी है। पिछले साल भी यही खिलाड़ी A ग्रेड में थे। 
 

 B ग्रेड में शामिल खिलाड़ी 

 बीसीसीआई के 2022 के सेन्ट्रल कांट्रेक्ट में B ग्रेड में 7 खिलाड़ी शामिल है। इसमें चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा शामिल है।

 C ग्रेड में शामिल खिलाड़ी 

 2022 के बीसीसीआई के सेन्ट्रल कांट्रेक्ट में C ग्रेड में शिखर धवन, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, युजवेंद्र चहल, रिद्धिमान साहा, सूर्यकुमार यादव, मयंक अग्रवाल शामिल है। 

वहीं पिछली बार सेन्ट्रल कांट्रेक्ट में शामिल कुलदीप यादव और नवदीप सैनी को इस बार सेन्ट्रल कांट्रेक्ट में जगह नही मिली है। 

बीसीसीआई का महिला क्रिकेटरों के सेन्ट्रल कांट्रेक्ट 

बीसीसीआई ने महिला क्रिकेटर के लिए भी 2022 का सेन्ट्रल कांट्रेक्ट जारी किया है। महिलाओं के लिए 3 तरह का ग्रेड A, B और C होता है। 

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान में जाकर इस खिलाड़ी ने IPL को बताया बेस्ट, कहा PSL बहुत पीछे

महिला क्रिकेटर के A ग्रेड में शामिल क्रिकेटरों को 50 लाख रूपये मिलते हैं। इस ग्रेड में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, और पूनम यादव,दीप्ति शर्मा, और बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ शामिल है।

वहीं ग्रेड B में अनुभवी खिलाड़ी मिताली राज और झूलन गोस्वामी 30 लाख रुपये मिलते हैं। जबकि बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को 'ग्रेड C 10 लाख रूपये में शिफ्ट कर दिया गया है।