अजिंक्य रहाणे ने किया बड़ा खुलासा, रवि शास्त्री के दौर की टीम इंडिया को बताया सबसे अलग

अजिंक्य रहाणे ने खोली टीम इंडिया की अंदरूनी कहानी, बोले- विराट कोहली और रवि शास्त्री ने बदली भारतीय टेस्ट क्रिकेट की पहचान

30 जुलाई 2026 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिये अजिंक्य रहाणे ने। भारतीय टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली और रवि शास्त्री की जोड़ी को अक्सर आक्रामक और निडर क्रिकेट के लिए याद किया जाता है।

अब पूर्व टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी इस दौर की खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि "विराट कोहली और रवि शास्त्री ने भारतीय क्रिकेट को, खासकर विदेशी टेस्ट दौरों में, मज़बूत बनाया। हम ज़्यादा अग्रेसिव, बोल्ड और हमेशा डिफेंसिव होने के बजाय प्रोएक्टिव बने।"

रहाणे का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारतीय टेस्ट टीम के मौजूदा दौर और उसकी खराब खेलने को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर कई प्रशंसकों ने इस बयान की तुलना मौजूदा कोच गौतम गंभीर से शुरू कर दी है।

विराट-शास्त्री का दौर क्यों रहा खास?

विराट कोहली की कप्तानी और रवि शास्त्री की कोचिंग में भारत ने विदेशी धरती पर कई यादगार जीत हासिल किए थे। टीम की पहचान सिर्फ घरेलू मैदानों तक सीमित नहीं रही, बल्कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी कठिन मैदानों में भी भारत ने विस्फोटक रवैया अपनाया। रवि शास्त्री कोच रहते हुए विराट कोहली के कप्तान रहते हुए भारत के लिए 39 टेस्ट मैचों में 22 टेस्ट मैचों में जीत हासिल किए थे। जिसमें 13 मैच हार गए थे। जिसमें 4 मैच ड्रा रहे थे।Ajinkya Rahane and virat kohli test cricket time

क्या रहाणे का बयान गौतम गंभीर पर सवाल है?

सीधे तौर पर नहीं। अजिंक्य रहाणे ने अपने बयान में गौतम गंभीर का नाम नहीं लिया और न ही उनकी आलोचना की। उन्होंने केवल विराट कोहली और रवि शास्त्री के साथ अपने क्रिकेट अनुभव को साझा किए।

रवि शास्त्री कोच और विराट के कप्तान रहते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि 

1.ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट जीत: 2018-19 में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारत की पहली टेस्ट सीरीज़ जीती (2-1)।

2. ऑस्ट्रेलिया में मुश्किलों के बावजूद 2020-21 की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज़ जीती।

3. भारत को लगातार पांच साल तक ICC टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर रखा।

4.SENA देशों इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में यादगार टेस्टमैच जीते।