5 भारतीय क्रिकेटर जो खा चुके हैं जेल की हवा

5 indian cricketer who went to jail 2022 in Hindi | 5 भारतीय क्रिकेटर जो खा चुके हैं जेल की हवा

5 indian cricketer who went to jail 2022 in Hindi

भारतीय क्रिकेटर देश के हर युवाओं को अपने क्षेत्र में अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। छोटे से छोटा बच्चा अपने जीवन में क्रिकेट को देखना शुरू करता है और इन क्रिकेटरों को अपना आदर्श मानता है। लेकिन कभी-कभी ये क्रिकेटर कुछ ऐसा कर जाते हैं कि जिसकी वजह से ये फैन्स की नज़रों से गिर जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 5 क्रिकेटर के बारे में बताएँगे जो जेल जा चुके हैं। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 


5- विनोद काम्बली 

सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद काम्बली और उनकी पत्नी के ऊपर प्रताड़ना का केस लगा जब उनकी नौकरानी ने दोनों पर आरोप लगाया था। नौकरानी का कहना था कि जब उसने अपनी सैलरी मांगी तो विनोद काम्बली और उनकी पत्नी ने उसे गाली दी है। इस वजह से विनोद काम्बली के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। 

वहीं साल 2022 में विनोद काम्बली ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी थी। हालांकि व्यक्ति सिर्फ घायल हुआ। इसके बाद पुलिस विनोद काम्बली को पकड़ कर थाने ले गयी। 

4- श्रीसंत 

आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में श्रीसंत तिहाड़ की जेल में 3 महीने बिता चुके हैं। फिर सबूतों के आभाव में उन्हें छोड़ दिया गया। हालांकि अब श्रीसंत केरल की टीम से घरेलु मैच खेल रहे हैं। उनका सपना है कि एक बार वह वापसी करके टीम इंडिया की तरफ से दुबारा खेलना चाहते हैं। 

यह भी पढ़ें: 

2022 में BCCI के सभी खिलाड़ियों का सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट, BCCI contract list 2022

3- अमित मिश्रा 

लेग स्पिनर अमित मिश्रा के ऊपर एक बार 2015 में महिला के आरोप में प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ था। महिला का आरोप था कि अमित मिश्रा ने उसके साथ बदतमीजी की थी। इस वजह से अमित मिश्रा को 3 घंटे की पूछताछ से गुज़रना पड़ा। इसके बाद उन्हें जेल से छोड़ दिया गया। अमित मिश्रा ने अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 

2- नवजोत सिंह सिद्धू 

Cricketer Navjot Singh Siddhu

  
पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पर रोड रेज के एक केस में गैर इरादतन हत्या का आरोप लगा था। पीड़ित पटियाला निवासी गुरनाम सिंह था, ऐसा आरोप था कि सिद्धू ने उसे अक्टूबर 1998 में उसे पीटा था। कहा जाता है कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
 

इसके बाद फिर सिद्धू पर केस चला और 1999 में उन्हें अदालत ने बरी कर दिया। सात साल बाद आरोपों को एक बार फिर लाया गया और इस बार अदालत ने उन्हें दोषी पाया और उन्हें 3 साल जेल की सजा सुनाई। सिद्धू ने फैसले के खिलाफ अपील की और सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगा दी लेकिन उन्हें जमानत दे दी। 


1- सुरेश रैना 

Suresh Raina

सुरेश रैना को दिसंबर 2020 में कोविड -19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के मामले में दोषी पाया गया था। रैना मुंबई के ड्रैगनफ्लाई क्लब में एक पार्टी में शामिल हुए थे, जब पुलिस ने उस जगह पर छापा मारा तो वहां से  34 लोगों को गिरफ्तार किया गया, इन 34 सदस्यों में रैना भी शामिल थे।

रैना के साथ गायक गुरु रंधावा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि पूछताछ के बाद  सुरेश रैना और सिंगर को जमानत पर रिहा कर दिया गया। उन पर धारा 188, 269 और 34 (कई व्यक्तियों द्वारा सामान्य इरादे से किए गए कार्य) के तहत मामला दर्ज किया गया था।