IPL में जब भी विस्फोटक बल्लेबाज की बात होगी ,तो उसमें वेस्टइंडीज के खिलाड़ी न शामिल हो ऐसा हो नहीं सकता है। वेस्टइंडीज के विशालकाय खिलाड़ियों की ताकत IPL हो या अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सब ने देखा है। आज हम वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल के शानदार रिकॉर्ड की बात करेंगे।
आइए जानते हैं कि वह कौन सा रिकॉर्ड है जो एक दिन में दो मैचों में दो खिलाड़ियों नजदीक पहुंच कर भी तोड़ नहीं पाए -
IPL में 1000 रन पूरे करने में सबसे कम गेंद खेलने वाले खिलाड़ी

IPL में सबसे कम गेंद खेलकर 1000 रन पूरे करने वाले वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल जिन्होंने KKR के लिए खेलते हुए 545 गेंद खेलकर 1000 रन पूरे किए थे।
दिल्ली और बेंगलुरु के बीच खेले 18 मार्च के दोपहर 3 बजे से खेले गए इस मुकाबले में बेंगलुरु के टिम डेविड ने IPL में 1000 रन पूरे कर लिए हैं।टिम डेविड ने 1000 रन पूरे करने में 560 गेंदे ली है। 
आंद्रे रसेल की बैटिंग सभी ने देखा है कैसे वह KKR के लिए विस्फोटक जिताऊ पारी खेलते थे। 2025-26 में टिम डेविड IPL में कई विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं,वह RCB टीम के लिए शानदार पारी खेल रहे हैं।
IPL में 2000 रन पूरे करने में सबसे कम गेंद खेलने वाले खिलाड़ी
IPL में सबसे तेज 1000 रन और 2000 रन पूरे करने में सबसे कम गेंद खेलने वाले खिलाड़ी आंद्रे रसेल ही है। 1000 रन पूरे करने में आंद्रे रसेल ने 545 गेंद खेले थे वहीं 2000 रन पूरे करने में 1120 गेंद खेले थे।
इस रिकॉर्ड के करीब पहुंचने वाले थे अभिषेक शर्मा। हैदराबाद और इंडिया के शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा पिछले कुछ सालों में जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं। वह सभी ने IPL में देखा है।
अभिषेक शर्मा ने 18 अप्रैल को शाम के मैच में चेन्नई के खिलाफ 15 गेंदों अर्धशतक जड़कर हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। इसी पारी के साथ वह IPL में दूसरे सबसे कम गेंद खेलकर 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। इन्होंने 2000 रन बनाने में 1192 गेंदे खेलकर इस लिस्ट में खुद को दूसरे नंबर पर कायम किया।
टिम डेविड और अभिषेक शर्मा इतने विस्फोटक बल्लेबाज होने के बावजूद भी आंद्रे रसेल के रिकॉर्ड के सिर्फ करीब पहुंच सके ,उसे तोड़ नहीं पाए। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि आंद्रे रसेल कितने विस्फोटक बल्लेबाज थे।




