IPL में कौन है 50+ स्कोर का बादशाह? देखें आंकड़ों में असली बादशाह

IPL में 2022 से कौन है सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़? जानिए टॉप 3 नाम

इंडियन प्रीमियर लीग न केवल क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच का केंद्र है बल्कि यह खिलाड़ियों के प्रदर्शन का भी मंच बन चुका है। 2022 के बाद से कई सितारों ने शानदार पारियां खेली हैं लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने निरंतरता के साथ बेहतरीन बल्लेबाज़ी कर सबका ध्यान खींचा है। इस सूची में सबसे आगे हैं भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली, जिन्होंने 2022 के बाद से अब तक सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं।

आइए जानते हैं कि कौन कौन से खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा बार 2022 से 50+ स्कोर बनाया है

 

1. विराट कोहली – 22 बार (55 इनिंग्स)

विराट कोहली ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उन्हें "किंग कोहली" क्यों कहा जाता है। 2022 से अब तक 55 पारियों में 22 बार 50 से ज्यादा रन बनाना एक बेहतरीन उपलब्धि है। उनकी यह निरंतरता दिखाती है कि उम्र और दबाव के बावजूद उनका खेल और खुद के ऊपर विश्वास की मैं खेल को जिता सकता हूं ऐसी उनकी मानसिकता ने हमेशा से ही एक बेहतरीन खिलाड़ी बनाया है।

2. जोस बटलर – 19 बार (52 इनिंग्स)

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज़ जोस बटलर ने आईपीएल में अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से लगातार प्रभावित किया है। उन्होंने 52 पारियों में 19 बार 50+ रन बनाकर यह दर्शाया है कि वह किसी भी गेंदबाज़ी आक्रमण के खिलाफ अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ भूमिका निभा सकते हैं। बटलर की तेज़ तर्रार पारियां राजस्थान रॉयल्स के लिए एक बड़ा सहारा रही हैं। अब वहीं पारियां वह गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं और टीम प्लेऑफ में ले जाने के करीब है।

 

3. शुभमन गिल – 19 बार (55 इनिंग्स)

युवा भारतीय बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने हाल के वर्षों में अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में बड़ा नाम कमाया है। उन्होंने भी 55 पारियों में 19 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं। गिल की तकनीकी दक्षता और स्थिरता उन्हें एक भविष्य का स्टार बनाती है। वह लगातार बड़े स्कोर बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत देने में कामयाब रहे हैं।

आईपीएल जैसे प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में निरंतर प्रदर्शन करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। विराट कोहली, जोस बटलर और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी न केवल रन बना रहे हैं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा भी हैं। इन तीनों की बल्लेबाज़ी शैली और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें 2022 के बाद से सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में शामिल कर दिया है।