टेस्ट क्रिकेट का हैरान करने वाला रिकॉर्ड, 1 से 11 तक हर पोजीशन पर उतर चुके हैं ये 4 खिलाड़ी,सिर्फ एक भारतीय

टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में सिर्फ 4 खिलाड़ी ही नंबर 1 से 11 तक हर बल्लेबाज़ी पोजीशन पर खेल पाए हैं। इस खास सूची में भारत के विनू मांकड़ और हाल ही में शामिल हुए बेन स्टोक्स का नाम भी दर्ज है।

टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज़ी क्रम (Batting Order) किसी भी खिलाड़ी की भूमिका को दर्शाता है। आमतौर पर ओपनर हमेशा पारी की शुरुआत करते हैं, जबकि ऑलराउंडर और गेंदबाज़ निचले क्रम में बल्लेबाज़ी करते हैं। कुछ खिलाड़ियों के अपना खेलने का पसंदीदा पोजिशन होता है।जिसमें खिलाड़ी उस पोजीशन पर अच्छा खेलते हैं।

लेकिन टेस्ट क्रिकेट के लंबे इतिहास में सिर्फ चार खिलाड़ी ऐसे हुए हैं, जिन्होंने नंबर 1 से लेकर नंबर 11 तक हर बल्लेबाज़ी पोजीशन पर बल्लेबाज़ी करने का अनोखा कारनामा किया है।

हाल ही में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी इस बेहद खास सूची में शामिल हो गए हैं।

नंबर 1 से 11 तक बल्लेबाज़ी करने वाले खिलाड़ी

1.🇦🇺 सिड ग्रेगरी (Sid Gregory)

सिड ग्रेगरी का जन्म 14 अप्रैल 1870 में हुआ था। इन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला था और आखिरी मैच भी इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेला था। यह पहले खिलाड़ी थे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 1-11 पोजिशन में क्रिकेट खेले थे।

इन्होंने 58 टेस्ट मैचों की 100 परियों में 2282 रन बनाए थे। जिसमें 4 शतक,8 अर्धशतक और एक दोहरा शतक भी शामिल था। जिसमें इनका सर्वोच्च स्कोर 201 रन का था।

2.🇮🇳 विनू मांकड़ (Vinoo Mankad)

विनू मांकड़ का जन्म 12 अप्रैल 1917 में जामनगर,गुजरात में हुआ था। विनू मांकड़ भारत के एक राइट हैंड्स बल्लेबाज थे। इन्होंने भारत के लिए डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ 1946 में लॉर्ड्स में किया था। और आखिरी मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। विनू मांकड़ भारत के पहले खिलाड़ी है जिन्होंने 1-11 के प्रत्येक पोजीशन पर टेस्ट क्रिकेट खेला है।

इन्होंने भारत के लिए 44 मैचों की 72 परियों में 2109 रन बनाए थे। जिसमें इन्होंने 5 शतक,6 अर्धशतक और 2 दोहरा शतक लगाया था। जिसमें इनका सर्वोच्च स्कोर 231 रन का था। 

3.🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 विल्फ्रेड रोड्स (Wilfred Rhodes)

विल्फ्रेड रोड्स इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने थे जिन्होंने इंग्लैंड के लिए 1-11 के प्रत्येक पोजीशन पर टेस्ट क्रिकेट खेला था। इनका जन्म 29 अक्टूबर 1877 में हुआ था। इन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच 1899 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। और आखिरी मैच 1930 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

विल्फ्रेड रोड्स ने 58 मैचों की 98 परियों में 2325 रन बनाए है। जिसमें इन्होंने 2 शतक और 11 अर्धशतक लगाया था। जिसमें इनका सर्वोच्च स्कोर 179 रन का था।

4.🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 बेन स्टोक्स (Ben Stokes)

बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 1-11 के प्रत्येक पोजीशन पर टेस्ट क्रिकेट खेला है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इस सूची में शामिल होने वाले सबसे नए खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में टेस्ट डेब्यू किया और जून 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला।Ben stokes last test match played vs newzealand

स्टोक्स ने 122 टेस्ट मैचों की 220 पारियों में 7273 रन बनाए। उनके नाम 14 शतक, 37 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक दर्ज है। उनका सर्वोच्च स्कोर 258 रन है, जो उन्होंने 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में बनाया था।

क्यों है यह रिकॉर्ड इतना खास?

किसी खिलाड़ी का अपने करियर में नंबर 1 से नंबर 11 तक हर स्थान पर बल्लेबाज़ी करना अपने आप में खास बनाया है। क्योंकि जो बल्लेबाज हर पोजीशन पर बल्लेबाजी कर अच्छा कर सकता है। वह टीम को किसी भी हालत में टीम के लिए अच्छा कर सकता है। इसके लिए खिलाड़ी को अलग-अलग परिस्थितियों, टीम की रणनीति और लंबे करियर के दौरान कई भूमिकाएँ निभानी पड़ती हैं।

आमतौर पर बल्लेबाज़ अपने पूरे करियर में 2-3 तय पोजीशन पर ही खेलते हैं, लेकिन इन चार खिलाड़ियों ने टीम की जरूरत के अनुसार हर क्रम पर बल्लेबाज़ी की और इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।