सूर्य कुमार यादव ने सबसे कम गेंद खेलकर पूरे किये T20Is में 1000 रन, छोड़ा कई धुरंधरों को पीछे

Surya Kumar Yadav Fastest to 1000 runs in T20Is in terms of balls faced kreedafacts in Hindi

Surya Kumar Yadav Fastest to 1000 runs in T20Is in terms of balls faced kreedafacts in Hindi

सूर्य कुमार यादव इस समय भारतीय क्रिकेट टीम में एक सितारे की तरह है। वर्तमान समय में वह विराट कोहली से भी ज्यादा महत्वपूर्ण खिलाड़ी माने जा रहे हैं। वह बहुत ही शानदार फॉर्म में है। हाल ही में उन्होंने अपने अन्तराष्ट्रीय टी20I करियर में 1000 रन पूरे कर लिए। इस उपलब्धि के साथ सूर्य कुमार यादव ने एक बहुत ही शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं। 


सूर्य कुमार यादव ने अपने टी20I करियर में पूरे किए 1000 रन 


साउथ अफ्रीका के लिए 3 मैचों की टी20I  सीरीज के दूसरे मैच, जो कि गुवाहाटी में खेला जा रहा था, के दौरान चौथे नम्बर पर बल्लेबाजी करते हुए सूर्य कुमार यादव ने अपने टी20I करियर के 1000 रन पूरे कर लिए। इस दौरान सूर्य कुमार यादव ने सबसे तेज गति से करियर में टी20I  में 1000 रन पूरे किये हैं। मतलब सूर्य कुमार यादव ने 1000 रन पूरे करने में सबसे कम गेंदे ली है। इस लिस्ट में उन्होंने टी20I क्रिकेट के कई धुरंधरों को पीछे छोड़ा है। 


 

सबसे कम गेंद खेलकर पूरे किये टी20I  करियर में 1000 रन (Fastest to 1000 runs in T20Is (by balls faced))

सूर्य कुमार यादव सबसे कम गेंदे खेलने के मामले में 1000 टी20I रन तक पहुंचने वाला सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20I  मैच के दौरान सूर्य कुमार ने 22 गेंदों में ताबड़तोड़ 61 रन बनाये हैं। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के जड़े। 

सबसे तेज 1000 रन पूरे करने के मामले में सूर्य कुमार यादव ने ग्लेन मैक्सवेल, कोलिन मुनरो, एविन लुईस और थिसारा परेरा जैसे टी20I धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया है। 

5- थिसारा परेरा- श्रीलंका 


टी20I  में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने के मामले में पाचवें नम्बर पर श्रीलंका के थिसारा परेरा आते हैं। परेरा ने अपने टी20I करियर में 654 गेंदों में 1000 रन पूरे किये थे। 
 

4- एविन लुईस- वेस्टइंडीज 


वहीँ चौथे नम्बर पर वेस्टइंडीज के धुरंधर ओपनर एविन लुईस आते हैं। उन्होंने अपने टी20I करियर में 1000 रन मात्र 640 गेंदों में ही खेलकर पूरे किये थे। 

यह भी पढ़ें: 

भारत ने विदेशी ग्राउंड पर जीते हैं लगातार सबसे ज्यादा ODI मैच, 9 सालों से रहा है दबदबा

 

3- कॉलिन मुनरो- न्यूजीलैंड 

 

तीसरे नम्बर पर न्युजीलैंड के कोलिन मुनरो आते हैं। मुनरो ने टी20I में सबसे तेज रन पूरे करने के मामले में 635 गेंदें खेली। 

2- ग्लेन मैक्सवेल- ऑस्ट्रेलिया 


दूसरे नम्बर पर ऑस्ट्रेलिया के ताबड़तोड़ आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का नाम आता है। मैक्सवेल ने अपने टी20I  करियर के 1000 रन मात्र 604 गेंदे ही खेलकर पूरा किए। 

 

1- सूर्य कुमार यादव- भारत 


वहीँ जब सबसे तेज 1000 रन पूरे करने के बात आती है तो सूर्य कुमार यादव ने अपने टी20I  करियर के 1000 रन पूरे करने में मात्र 573 गेंदे ही खेली। दूसरे नम्बर पर रहने वाले ग्लेन मैक्सवेल से उन्होंने 31 गेंदे कम खेली।