ICC World Cup 2023: SA vs SL के खिलाफ मैच में टूटे कई रिकॉर्ड, देखें लिस्ट

Stats/Trivia of 4th Match of ICC World Cup 2023 South Africa vs Sri Lanka, Delhi

 ICC World Cup 2023: SA vs SL: आईसीसी विश्व कप 2023  का चौथा मैच  दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका के बीच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला में खेला गया। इस मैच में वनडे क्रिकेट के कई रोचक रिकॉर्ड बने। यह मैच साउथ अफ्रीका ने 102 रनों से जीत कर विश्व कप में जीत से आगाज की है। आइये जानते हैं कि इस मैच में कौन -कौन से रिकॉर्ड बने। 


- इस मैच में सबसे तेज विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड और टीम द्वारा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने अ रिकॉर्ड टूटा है।

- एडेन मार्कराम ने 49 गेंदों में सबसे तेज विश्व कप शतक लगाने का रिकॉर्ड इस मैच में तोड़ा। गौरतलब है कि विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड इससे पहले आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन के नाम पर था जब उन्होंने भारत में आयोजित 2011 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों में शतक लगाया था।

विश्व कप में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल के नाम पर है। उन्होंने 51 गेंदों में श्रीलंका के खिलाफ 2015 विश्व कप में शतक लगाया था।
 

- क्विंटन डी कॉक ने 100 रन, वान डेर डुसेन 108 रन और मार्कराम ने 106 रन बनाये। ऐसा  पहली हुआ कि विश्व कप के किसी मैच में एक टीम के 3 खिलाड़ियों ने शतक बनाए।

- दक्षिण अफ्रीका ने 2015 में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में आयोजित विश्व कप में 417/6 का स्कोर किया था। इस मैच में श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप इतिहास का सर्वोच्च स्कोर (428) बनाया।

- यह विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका का तीसरा 400 से ज्यादा का स्कोर है। विश्व कप में केवल 2 अन्य टीमें हैं जिन्होंने विश्व कप में 400 से ज्यादा का स्कोर किया है। ये टीमें भारत और ऑस्ट्रेलिया है। 

- 428 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कुसल मेंडिस ने पहले 10 ओवरों में 8 छक्के जड़े। यह विश्व कप किसी बल्लेबाज द्वारा पहले 10 ओवर में जड़े गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले ब्रेंडन मैकुलम 7 छक्के इंग्लैंड के खिलाफ 2015 विश्व कप में जड़े थे। 

- कसून राजिथा ने अपने कोटे में 90 रन दिए, मथीस पथिराना 95 और दक्षिण अफ्रीका के मार्को जेन्सेन ने 92 रन दिए।  पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी वनडे मैच में 3 गेंदबाजों ने 90 से ज्यादा रन दिए।

- ऐसा केवल दूसरी बार हुआ है जब किसी टीम के 4 गेंदबाजों ने वनडे में 80 रन से ज्यादा दिए हैं। श्रीलंका के  राजिथा 90, मदुशंका 86, पथिराना 95, वेललेज 81 ने दिए हैं। 

- श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका के 428 रन के जवाब में 326 रन बनाए और 102 रन से हार गए। लक्ष्य का पीछा करते हुए 300 से ज्यादा स्कोर बनाने वाली टीम की यह सबसे बड़ी हार है।

यह भी पढ़ें:  ICC World Cup 2023: PAK vs NED के मैच में बने 10 अनोखे और रोचक रिकार्ड्स