IPL के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में RCB ने CSK के खिलाफ ऐसा तूफानी प्रदर्शन किया, जिसने फैंस को सीट से उठने नहीं दिया। CSK और RCB फैंस के बीच इस मैच को लेकर हमेशा से एक विध्वंशक मुकाबला होता है। RCB के फैंस तो मैच को देखकर बहुत प्रसन्न हुए होंगे।
इस मैच में स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 250 रन पहुंचा दिया। जो CSK के खिलाफ 250 रन बनाने वाली पहली टीम बनी।

CSK के खिलाफ IPL में सर्वोच्च स्कोर करने वाली टॉप 5 स्कोर
250/3 by RCB (2026)
231/4 by PBKS (2014)
231/3 by GT (2024)
226/6 by PBKS (2014)
223/5 by RR (2010)
CSK के खिलाफ अभी तक पंजाब किंग्स ने 231/4 का सर्वोच्च स्कोर था। जो RCB ने 250/3 स्कोर बनाकर 12 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
मैच का पूरा हाल
ओपनर Phil Salt ने आते ही अपने इरादे साफ कर दिए। 30 गेंदों में 46 रन की तेज पारी खेलकर उन्होंने टीम को शानदार शुरुआत दी। उनके साथ Virat Kohli ने भी 18 गेंदों में 28 रन बनाकर एक अच्छी शुरुआत दी थी।
मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज़ों द्वारा विस्फोटक बल्लेबाजी
इसके बाद मैदान पर आया असली तूफान Devdutt Padikkal ने 29 गेंदों में 50 रन बनाते हुए,शानदार विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की।कप्तान Rajat Patidar ने तो जैसे गेंदबाजी से दुश्मनी थी। मात्र 19 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए जिसमें 6 छक्के शामिल और मात्र एक चौका शामिल था।
फिनिशर बल्लेबाजों का जलवा
अंत में Tim David ने मैच को पूरी तरह RCB के पक्ष में झुका दिया।25 गेंदों में नाबाद 70 रन 8 छक्कों और 3 चौके ,यह पारी CSK टीम कभी नहीं भूल पाएंगे।

CSK गेंदबाज RCB बल्लेबाजों के खिलाफ बेबस
Khaleel Ahmed से लेकर Noor Ahmad तक, कोई भी गेंदबाज RCB के आक्रमण को रोक नहीं पाया। हर ओवर में बाउंड्री और छक्कों की बारिश होती रही।
इस मैच में खलील अहमद 4 ओवर 37 रन, मैट हेनरी 3 ओवर में 36 रन,अंशुल कंबोज 4 ओवर में एक विकेट साथ 51 रन दिए,नूर अहमद ने 4 ओवर में 49 रन दिए। जेमी ओवरटन 3 ओवर में 1 विकेट के साथ 42 रन दिए और शिवम दुबे 2 ओवर में 1 विकेट के साथ 30 रन दिए।
RCB के इस विस्फोटक पारी में खलील अहमद,मैट हेनरी और नूर अहमद RCB के खिलाफ विकेट लेने में नाकामयाब रहे। जिससे CSK टीम को मदद न मिली। और RCB टीम ने विस्फोटक बल्लेबाजी से 250/3 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।





