RCB टीम को खरीदने में लगे हैं,8 बड़े उद्योगपति। जानकार हो जाएंगे हैरान

Who has their eye on RCB? Who will be the next owner?

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जब अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती, तब से यह फ्रेंचाइज़ी सिर्फ़ क्रिकेट नहीं बल्कि ग्लोबल बिज़नेस की ब्रांड बन चुकी है। टीम की जबरदस्त फैन फॉलोइंग, ब्रांड वैल्यू और हालिया सफलता को देखते हुए अब देश-विदेश की कई बड़ी कंपनियाँ RCB को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, कम से कम 8 बड़ी कॉरपोरेट और निवेशक समूह इस फ्रेंचाइज़ी पर नज़र लगाए हुए हैं। इनमें भारतीय बिज़नेस हाउस, इंटरनेशनल प्राइवेट इक्विटी फर्म्स और ग्लोबल स्पोर्ट्स इन्वेस्टर्स शामिल हैं।

आइए जानते हैं वे कौन-कौन से बड़े नाम हैं जो RCB को खरीदने की रेस में बताए जा रहे हैं—

1. एवरम ग्लेज़र — Lancer Capital / Manchester United

Avram (एवरम) Glazer, फेमस ग्लेज़र फैमिली में से एक, Manchester United फ़ुटबॉल क्लब के सह-मालिक और Lancer Capital के पीछे खड़े प्रमुख निवेशक हैं। जिसे कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ~$1.8 बिलियन यानी ₹16,000+ करोड़ तक भी बताया गया है। ग्लोबल स्पोर्ट्स ब्रांड्स में निवेश का अनुभव होने के कारण RCB उनके लिए एक आकर्षक विकल्प माना जा रहा है।

Owner of lancer capital and Manchester United

2. मणिपाल ग्रुप — Ranjan Pai और कंसोर्टियम

Owner of manipal group

Manipal Group भारत का एक पुराना और विविधीकृत कॉरपोरेट समूह है जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर शामिल हैं। इसकी जड़े 1925 से हैं और आज यह देश का जाना-माना बिज़नेस हाउस है। और RCB जैसे हाई-प्रोफाइल ब्रांड में उनकी एंट्री बड़ी खबर मानी जा रही है।

3. आदर पूनावाला — Serum Institute of India

भारत के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माता Serum Institute of India के CEO Adar Poonawalla ने भी RCB खरीदने की इच्छा जताई है। 

4. Times Group

Times Group (Bennett, Coleman & Co.) भारत का सबसे बड़ा मीडिया हाउस है। यह समूह समाचार, मनोरंजन, स्पोर्ट्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करता है और RCB जैसे ग्लोबल ब्रांड में निवेश करना चाहते हैं।

5. EQT Private Capital

EQT Private Capital एक अंतरराष्ट्रीय निजी इक्विटी फर्म है, जो दुनिया भर में बड़े-बड़े निवेश करती है। आईपीएल फ्रेंचाइज़ी के हाई ब्रांड वैल्यू जैसी टीम में निवेश करना चाहते हैं। 

6. Capri Global

Capri global

Capri Global एक वित्तीय सेवाओं का बड़ा समूह है, और यह RCB फ्रेंचाइज़ी खरीदने में दिलचस्पी जताई है।

7. संजय गोविल — अमेरिका बेस्ड बिज़नेसमैन

Sanjay Govil एक भारतीय-अमेरिकी टेक उद्यमी हैं, जिन्होंने Washington Freedom (Major League Cricket, USA) और Welsh Fire (The Hundred, UK) जैसी क्रिकेट टीमों में निवेश किया है। और अब RCB जैसी बड़ी टीम को खरीद कर निवेश करना चाहते हैं।

8. Premji Invest — प्राइवेट इक्विटी फॉर्म

Premji Invest एक प्रमुख प्राइवेट इक्विटी फर्म है जिसकी साझेदारियाँ टेक्नोलॉजी, सर्विसेज़ और अन्य सेक्टरों में हैं। आईपीएल जैसे हाई-ग्रोथ एसेट में निवेश करना चाहते हैं।