पहले टेस्ट शतक के बाद 9 साल 9 महीने का इंतजार, मैट रेनशॉ ने ऐसे खत्म किया सूखा

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने अपने पहले टेस्ट शतक के करीब 9 साल 9 महीने बाद दूसरा शतक लगाया। जानिए उनके दोनों शतकों और टेस्ट करियर के आंकड़ों की पूरी जानकारी।

टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाना हर खिलाड़ी का सपना होता है, लेकिन अपने दूसरे टेस्ट शतक के लिए लगभग 10 सालों का इंतजार करना,इतने में और देशों में होता तो उस खिलाड़ी को दुबारा टीम में मौका न मिलता।लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने अक्टूबर 2026 में अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा कर एक लंबे इंतजार को खत्म किया।

रेनशॉ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दबाव भरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 204 गेंदों में अपने 100 रन पूरे किए। उनकी इस पारी ने जनवरी 2017 में लगाए गए पहले टेस्ट शतक और अक्टूबर 2026 में आए दूसरे शतक के बीच के इतने लंबे सालों के बाद शतक से चर्चा का विषय बन गया है।

आइए जानते हैं मैट रेनशॉ के टेस्ट शतकों से जुड़ी खास बातें।

 1. जनवरी 2017 में लगाया था पहला टेस्ट शतक

मैट रेनशॉ ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जनवरी 2017 में लगाया था। इस मैच में मैट ने डेविड वॉर्नर के साथ ओपनिंग करते हुए पहले विकेट के लिए 151 रनों साझेदारी की थी। इस मैच में मैट में 293 गेंदों में 184 रनों को पारी खेली थी। यह उनके टेस्ट क्रिकेट का पहला शतक था।पहले शतक के बाद उन्हें दूसरे टेस्ट शतक के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

2. दूसरे टेस्ट शतक के लिए लगा 9 साल 9 महीने का समय

मैट रेनशॉ के पहले और दूसरे टेस्ट शतक के बीच लगभग 9 साल और 9 महीने का अंतर रहा। अक्टूबर 2026 में दूसरा शतक पूरा करके उन्होंने इस लंबे इंतजार को समाप्त किया।

दूसरा टेस्ट शतक तब आया,जब आधी टीम 124/6 थी। लेकिन मैट रैनसॉ ने धैर्य पूर्वक खेलते हुए ,अपने करियर का दूसरा शतक लगाया। इस मैच में इन्होंने तब 190 रनों की पारी खेली, जब टीम का कोई अन्य बल्लेबाज 50+ स्कोर भी नहीं कर पाया। मैट रैनसॉ के बाद कप्तान पैट कमिंस 43 रनों का स्कोर था।

 3. मैट रैनसॉ टेस्ट करियर और आंकड़े

मैट रैनसॉ ने 24 नवंबर 2016 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ एडिलेड के ओवल मैदान पर अपना डेब्यू किया था। इन्होंने अपने करियर के 16 टेस्ट मैचों की 26 परियों में 843 रन बनाए है। जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं।