IPL में इतिहास रचते हुए विराट कोहली ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, पीछे छूटे गेल-राहुल

IPL इतिहास में सिर्फ कुछ ही बल्लेबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने कई अलग-अलग सीजन में शतक लगाए हैं। विराट कोहली, क्रिस गेल और केएल राहुल 5-5 सीजन में सेंचुरी लगाकर इस खास लिस्ट में टॉप पर मौजूद हैं।

IPL में बल्लेबाजों का दबदबा हमेशा से देखने को मिला है, लेकिन कई सीज़न में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता। T20 क्रिकेट में जहां हर मैच में तेज़ शुरुआत और बड़े शॉट्स की जरूरत होती है, वहीं सीज़न में सेंचुरी लगाना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होता है। IPL इतिहास में अब तक सिर्फ कुछ ही बल्लेबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा सीज़न मे शतक लगाया है।

आइए जानते हैं IPL इतिहास में सबसे ज्यादा सीजन में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में -

1.) Virat Kohli – 5 सीजन में शतक 

विराट कोहली ने IPL में बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्होंने 5 सीज़न में लगाए हैं। विराट कोहली IPL इतिहास के पहले खिलाड़ी जिन्होंने एक सीजन में 4 शतक लगाए हैं। यह कारनामा इन्होंने 2016 में किया था। जब इन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा 973 रन बनाए थे।Virat Kohli first batsman in IPL hits four hundred in one season

2.) Chris Gayle – 5 सीजन में शतक 

क्रिस गेल को T20 क्रिकेट का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज माना जाता है। उन्होंने भी IPL के 5 सीज़न में शतक लगाए हैं। क्रिस गेल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 22 शतक लगाए हैं। क्रिस गेल के नाम IPL इतिहास में 6 शतक दर्ज है।

3.) KL Rahul – 5 सीजन में शतक 

केएल राहुल ने अपनी शानदार तकनीक और शांत बल्लेबाजी से IPL में लगातार प्रभाव छोड़ा है। उन्होंने भी 5 सीज़न में शतक लगाए हैं। केएल राहुल ने IPL इतिहास में 6 शतकीय पारी खेली है। केएल राहुल भारतीय क्रिकेट के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 150+ रन बनाए है।

केएल राहुल ने 25 अप्रैल 2026 को दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 47 गेंदों में 152 रन की नाबाद पारी खेली थी।

4.) David Warner – 4 सेंचुरी

डेविड वॉर्नर IPL इतिहास के सबसे सफल विदेशी बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने 4 IPL सीजन में शतक लगाए हैं। डेविड वॉर्नर ने अपने IPL करियर में 4 शतक लगाए हैं। डेविड वॉर्नर ने अपनी कप्तानी में 2016 में हैदराबाद को IPL किताब जिताया था। IPL डेविड वॉर्नर सबसे सफल विदेशी खिलाड़ी है।

5.) Sanju Samson – 4 सेंचुरी

संजू सैमसन अपनी स्टाइलिश बल्लेबाजी और बड़े शॉट्स के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने भी IPL के 4 सीज़न में शतक लगाया है। खास बात यह है कि वह IPL में 4 शतक लगाए हैं जिसमें से 3 शतक 3 अलग अलग फ्रेंचाइज के लिए खेलते हुए लगाई है।