IPL में हर साल नए खिलाड़ी आते हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी अपने पहले ही सीज़न में ऐसा धमाका कर देते हैं कि उनका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो जाता है। IPL 2026 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब युवा बल्लेबाज़ कूपर कॉनॉली ने अपने डेब्यू सीज़न में छक्कों की बारिश करते हुए इतिहास रच दिया।
कूपर कॉनॉली ने IPL 2026 में कुल 32 छक्के लगाए और IPL इतिहास में डेब्यू सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए। उन्होंने 2008 से चला आ रहा सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जयसूर्या ने IPL के पहले सीज़न में 31 छक्के लगाए थे और उनका यह रिकॉर्ड करीब 18 साल तक कायम रहा।
इस सूची में तीसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक बल्लेबाज़ जेक फ्रेजर-मैकगर्क हैं, जिन्होंने IPL 2024 में 28 छक्के लगाए थे। वहीं चौथे स्थान पर फिन एलन का नाम आता है, जिन्होंने IPL 2026 में कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हुए 27 छक्के लगाए।
इस खास लिस्ट में पांचवें नंबर पर शॉन मार्श हैं। उन्होंने IPL 2008 में 26 छक्के लगाए थे और उसी सीज़न में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए ऑरेंज कैप भी जीती थी।
IPL डेब्यू सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्के
32 – कूपर कॉनॉली (2026)
31 – सनथ जयसूर्या (2008)
28 – जेक फ्रेजर-मैकगर्क (2024)
27 – फिन एलन (2026)
26 – शॉन मार्श (2008)
IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट में डेब्यू सीज़न में ही इतने छक्के लगाना किसी भी बल्लेबाज़ के लिए आसान नहीं होता। यही कारण है कि ये खिलाड़ी अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी के कारण फैंस के बीच खास पहचान बना चुके हैं। आने वाले सीज़नों में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा नया बल्लेबाज़ इस रिकॉर्ड को चुनौती देता है।
क्यों कूपर कॉनॉली का यह सीजन रहा खास
कूपर कॉनॉली का यह सीजन पहले मैच से ही रहा है खास,इस सीजन के पहले मैच में ही कूपर कॉनॉली ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 44 गेंदों में रन की नाबाद और एक जिताऊ पारी खेली थी। जिससे पंजाब किंग्स को इस सीजन के पहले मैच में 3 विकेट से जीत हासिल हुई थी।
कूपर कॉनॉली ने इस सीजन में अभी तक पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए है। इन्होंने 13 मैचों की 12 परियों में 473 रन बनाए है। इन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है। इन्होंने 32 छक्कों के साथ 39 चौके भी लगाए है।




.jpg)
