न्यूजीलैंड के पूरे दौरे पर चुने गए सिर्फ 2 भारतीय खिलाड़ी, 5 T20I, 5 ODI और 2 टेस्ट में रहेंगे शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे पर नीतीश कुमार रेड्डी और कुलदीप यादव उन दो खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें टी20 इंटरनेशनल, वनडे और टेस्ट तीनों फॉर्मेट की टीम में जगह मिली है। इस दौरे पर भारत कुल 12 मुकाबले खेलेगा।

भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर एक दिलचस्प बात सामने आया है। इस दौरे पर भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 इंटरनेशनल, 5 वनडे इंटरनेशनल और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस तरह पूरे दौरे में कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे।

नीतीश कुमार रेड्डी और कुलदीप यादव ही ऐसे दो भारतीय खिलाड़ी हैं, जो न्यूजीलैंड दौरे के तीनों फॉर्मेट की पूरी सीरीज का हिस्सा होंगे। इन दोनों खिलाड़ियों का सभी फॉर्मेट में शामिल होना,इन खिलाड़ियों की टीम के लिए अहमियत दर्शाती है।

आइए जानते हैं, इस दिलचस्प तथ्य से जुड़ी पूरी जानकारी -

1. नीतीश कुमार रेड्डी

नीतीश कुमार रेड्डी न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में चुने गए हैं। वह 5 टी20 इंटरनेशनल, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए घोषित टीम का हिस्सा हैं। उनकी मौजूदगी से भारतीय टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों क्षेत्रों में मदद मिल सकता है।

2.कुलदीप यादव

इस लिस्ट में दूसरा नाम भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव का है। कुलदीप को भी न्यूजीलैंड दौरे के तीनों फॉर्मेट की टीम में जगह मिली है। वह टी20 इंटरनेशनल, वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में उनकी स्पिन गेंदबाजी अलग-अलग फॉर्मेट में भारत के लिए अहम हो सकती है।Indian odi and T20I team vs NZ

3. न्यूजीलैंड दौरे पर कुल 12 मुकाबले

भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर कुल 12 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें 5 टी20 इंटरनेशनल, 5 वनडे इंटरनेशनल और 2 टेस्ट मैच शामिल हैं। टी20 सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि वनडे सीरीज 4 नवंबर और टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से खेली जाएगी।

4.भारत की टी20 इंटरनेशनल टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर),वैभव सूर्यवंशी,ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान),अक्षर पटेल, शिवम दुबे,नीतीश कुमार रेड्डी,नमन धीर,प्रिंस यादव,मयंक यादव,अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती,कुलदीप यादव

5.भारत की वनडे टीम में खिलाड़ियों के दो अलग-अलग समूह

पहले तीन वनडे के लिए खिलाड़ी:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव।

6.चौथे और पांचवें वनडे के लिए बताए गए खिलाड़ी:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।Indian test team vs NZ

7.भारत की टेस्ट टीम:

शुभमन गिल (कप्तान),यशस्वी जायसवाल,केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर),रवींद्र जडेजा,अंशुल कंबोज,जसप्रीत बुमराह,प्रसिद्ध कृष्णा,आकाश दीप, साई सुदर्शन,नीतीश कुमार रेड्डी,वॉशिंगटन सुंदर,कुलदीप यादव,मोहम्मद सिराज