तीन फ्रेंचाइज़ियों के ऑफर, CSK की कप्तानी का सपना और KKR ने हार्दिक पंड्या पर लगाया सबसे बड़ा दाव

IPL 2027 से पहले हार्दिक पंड्या को लेकर ट्रेड मार्केट में बड़ी हलचल। KKR, LSG और DC ने दिए बड़े ऑफर, जबकि CSK थी पहली पसंद। क्या अब KKR जाएंगे हार्दिक?

आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पंड्या को लेकर ट्रेड मार्केट में हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को कई बड़ी फ्रेंचाइज़ियों ने अपनी टीम में शामिल करने के लिए बड़े ऑफर दिए थे। लेकिन,अब खबरें सामने आ रही हैं कि हार्दिक पंड्या का ट्रेड कोलकाता नाइट राइडर्स में होने की संभावना जताई जा रही है।

3 फ्रैंचाइज़ ने लगाया करोड़ों का दावं

रिपोर्ट्स के अनुसार, लखनऊ सुपर जायंट्स ने हार्दिक पंड्या को 25 करोड़ रुपये के साथ कप्तानी का ऑफर दिया था। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनसे भी बड़ा ऑफर देते हुए 30 करोड़ रुपये और कप्तानी देने का ऑफर दिया। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 25 करोड़ रुपये बतौर खिलाड़ी अपनी टीम में शामिल करने का ऑफर रखा। Hardik pandya trade to kkr as a captain

हार्दिक पांड्या की CSK रही पहली पसंद

दिलचस्प बात यह रही कि इन बड़े ऑफर्स के बावजूद हार्दिक पंड्या की पहली पसंद चेन्नई सुपर किंग्स बताई जा रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह CSK में कप्तान के रूप में शामिल होना चाहते थे। लेकिन CSK की ओर से ट्रेड की सवालों को लेकर इस बात पर इनकार भी किया गया है। 

अब ताज़ा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पंड्या का ट्रेड कोलकाता नाइट राइडर्स में हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो KKR को एक अनुभवी कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक खिलाड़ी मिल जाएगा, जिससे टीम की ताकत में बड़ा इजाफा हो सकता है। 

लेकिन, अभी तक न तो मुंबई इंडियंस, न KKR और न ही IPL की ओर से इस ट्रेड की घोषणा की गई है। इसलिए फिलहाल इसे रिपोर्ट्स और सवालों के रूप में ही देखा जा रहा है।

अगर यह ट्रेड सच साबित होता है, तो IPL 2027 का सीजन शुरू होने से पहले यह सबसे बड़ा और चर्चित खिलाड़ी ट्रेड साबित हो सकता है। सभी की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि ट्रेड विंडो बंद होने से पहले हार्दिक पंड्या किस टीम में जाएंगे।