IPL 2022 Rule Explained: कौन सी टीम किस टीम से कितना खेलेगी मैच, जाने विस्तार से

IPL 2022 Rule Explained: कौन सी टीम किस टीम से कितना खेलेगी मैच, जाने विस्तार से

IPL 2022 शुरू होने में बस अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसी उम्मीद है कि मार्च के अंत में IPL 2022 शुरू होगा और मई के अंत का ख़त्म हो जायेगा। वहीं इस बार का आईपीएल पिछले बार की आईपीएल से अलग होगा। क्योंकि इस बार आईपीएल में 10 टीमें है। इसलिए फैन्स के मन में कई आशंकाए हैं कि इस बार सभी टीमें किस तरह से खेलेंगी। क्या वे आपस में ही सबसे दो-दो मैच खेलेंगी या उनके बीच कोई ग्रुप बनेगा। 

तो इस बात का जवाब मिल गया है कि सभी 10 आईपीएल टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। बीसीसीआई ने 25 फ़रवरी को घोषणा की कि IPL 2022 में सभी 10 टीमें 14 लीग मैच खेलेंगी। प्रत्येक टीम पांच टीमों से दो बार और शेष चार टीमों से एक बार खेलेंगी। 

यह फ़ॉर्मेट ठीक उसी तरह है जिस तरह से IPL 2011 खेला गया था। तब भी आईपीएल में 10 टीमें थी। इस दौरान पुणे वारियर्स और कोच्ची टस्कर्स थी। 

IPL 2022 का नया फ़ॉर्मेट क्या है? (explanation of IPL 2022 formet in hindi)

IPL 2022 में सभी 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। दोनों ग्रुप को ग्रुप A और ग्रुप B नाम दिया गया है। 


ग्रुप A में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल, लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल है। 

जबकि ग्रुप B में चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटन्स शामिल है। 

IPL 2022 हर टीम कितना मैच खेलेगी (how many matches will each team play in ipl 2022)

IPL 2022 में पिछले सीजन की तरह हर टीम 14-14 मैच खेलेंगी। हर टीम अपने ग्रुप में शामिल अन्य टीमों के खिलाफ दो बार खेलेगी और दूसरे ग्रुप की अपने सामने वाली टीम के खिलाफ भी दो बार खेलेगी। वहीं दूसरे ग्रुप की बाकी चार टीमों के खिलाफ हर टीम सिर्फ एक बार खेलेगी।

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022 में सभी टीमों के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट, देखें

आइये समझते हैं कैसे

जैसे कि ग्रुप A में मुंबई इंडियंस लीग स्टेज में इस ग्रुप में शामिल अन्य टीमों कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल, लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (जोकि दूसरे ग्रुप में मुंबई इंडियंस की पंक्ति में है) के खिलाफ भी दो बार खेलेगी। बाकी मुंबई इन्डियन ग्रुप B की अन्य चार टीमों सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटन्स के खिलाफ एक बार खेलेगी। 

यह नियम हर टीम के लिए और हर टीम के खिलाफ लागू होगा। 

प्लेऑफ में कौन सी टीमें जायेंगी  (playoff qualifing rule in ipl 2022)


प्लेऑफ में कौन सी टीमें जायेंगी यह उनके लीग स्टेज के प्रदर्शन से निर्धारित होगा। भले ही दो ग्रुप बने हुए है। पॉइंट्स टेबल 1 से लेकर 12 तक होगा। इन 10 टीमों से जो टीम टॉप 4 में रहेगी वह प्लेऑफ़ में जायेगी। 

ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों ने बीच में छोड़ा था IPL, इस बार नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा

IPL 2022 कब शुरू होगा (when will ipl 2022 start)?

बीसीसीआई की ओर से यह भी पुष्टि हो चुकी है कि IPL 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होगी और इसका समापन फाइनल के साथ 29 मई को होगा। इस बार सभी मैच मुंबई और पुणे में चार स्थानों पर 70 लीग मैच खेले जायेंगे। प्लेऑफ़ के मुकाबले गुजरात में खेले जायेंगे।