मिलिए टेबल टेनिस की सानिया मिर्जा से, भारतीय टेबल टेनिस में क्रांति लाने का श्रेय इन्हे ही जाता है।

टेनिस में जिस तरह से सानिया मिर्जा, बैडमिंटन में साइना नेहवाल और पीवी सिंधू मशहूर है ठीक उसी तरह टेबल टेनिस में मनिका बत्रा भारत  की मशहूर खिलाड़ी है।

टेनिस में जिस तरह से सानिया मिर्जा, बैडमिंटन में साइना नेहवाल और पीवी सिंधू मशहूर है ठीक उसी तरह टेबल टेनिस में मनिका बत्रा भारत  की मशहूर खिलाड़ी है। मनिका बत्रा देश की अब तक की सबसे सफल टेबल टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं। 24 वर्षीय अपने खेल में हमेशा शीर्ष पर रही है। यह कहना गलत नहीं होगा कि वह भारत की टेबल टेनिस क्रांति का इस समय सबसे बड़ा चेहरा है। 

मनिका बत्रा जन्म 15 जून 1995 को हुआ था। वह नई दिल्ली के नारायण विहार की रहने वाली हैं। मनिका ने पांच साल की उम्र से ही टेबल टेनिस खेलना शुरू कर दिया था।उनके स्कूल के दिनों में उनके कोच संदीप गुप्ता ने उन्हें टेबल टेनिस का प्रशिक्षण दिया। 8 साल की उम्र में ही मनिका ने अंडर-8-राज्य-स्तरीय टूर्नामेंट जीत लिया था।

मनिका ने भारत का प्रतिनिधित्व सन्न 2008 में 13 साल की उम्र में किया। 2011 में चिली ओपन के अंडर -21 वर्ग में मनिका ने रजत पदक जीता था।

manika batra

वर्ष 2015 बत्रा के लिए बहुत अच्छा साबित हुआ क्योंकि उन्होंने कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 3 पदक हासिल किए जिसमें 2 सिल्वर (महिला टीम और महिला युगल इवेंट) और महिला सिंगल्स में 1 कांस्य पदक शामिल था।

2016 के दक्षिण एशियाई खेलों में उन्होंने महिला युगल, मिश्रित युगल और महिलाओं की टीम स्पर्धा में एक-एक स्वर्ण जीता।

2018 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में मनिका बत्रा ने भारतीय महिला टीम को एक ऐसी जीत के लिए प्रेरित किया, जो ऐतिहासिक चैंपियन सिंगापुर महिला टीम को हराया। सिंगापूर की महिला टीम को इससे पहले कॉमनवेल्थ में किसी टीम ने कभी नहीं हराया था। 

यह भी पढ़ें: देश के लिए खेलने वाले खिलाडियों को सरकार दे रही इतने रुपये मासिक पेंशन
 

इसी स्पर्धा में बत्रा ने मौमा दास के साथ मिलकर महिला युगल वर्ग में रजत जीता।

राष्ट्रमंडल 2018 मनिका के लिए हमेशा यादगार रहेगा क्योंकि उसने CWG 2018 में टेबल टेनिस में व्यक्तिगत पदक (स्वर्ण) जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रचा था।

उसने एशियाई खेल 2018 में अचंता शरथ कमल के साथ मिश्रित युगल वर्ग में कांस्य जीता।