Interesting Facts: सबसे लंबे नामों वाले दुनिया के 5 क्रिकेटर

दुनिया के कुछ क्रिकेटरों का नाम इतना लंबा है कि उन्हें याद करना बहुत ही मुश्किल है। इनमे से कुछ क्रिकेटरों के नाम में 7 शार्ट लेटर आते हैं-

क्या आप खिलाड़ियों के लंबे नामों को याद नहीं कर पाते हो या आप केवल उनके शार्ट फॉर्म को ही जानते हैं। जैसे KL राहुल और VVS लक्षमण. इनके नामों का फुल फॉर्म शायद ही आपको पता होगा।

इन दोनों क्रिकटरों के नाम फिर भी छोटे हैं। इन्हें तो याद किया जा सकता है लेकिन दुनिया के कुछ क्रिकेटरों का नाम इतना लंबा है कि उन्हें याद करना बहुत ही मुश्किल है। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं। 

1. ARRAPWRRKB अमुनुगामा 

श्रीलंका के फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रह चुके राजिता अमुनुगामा का नाम शायद सबसे लम्बा होगा। वह अपना नाम  ARRAPWRRKB अमुनुगामा लिखते हैं।  ARRAPWRRKB  का फुल फॉर्म है- राजपक्षे राजकरुणा अबेकोन पंडिता वासलमुदियानेस रलाहामिलगे राजशाही कृशांता बांदरा अमुनुगामा  है। 

राजिता अमुनुगामा ने श्रीलंका के 17 घरेलू सत्रों में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 100 से अधिक मैच खेले। अमुनुगामा अपने करियर में अपने खेल की वजह से नहीं बल्कि अपने नाम की वजह से जाने गए। 

Long name -1

2- MMBRSTC Wanigaratne

पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर सुपुन थरंगा का पूरा नाम वानिगैरत्ने मनमपेली महापाटी बंधी रालालज सुपुन थरंगा कोरी वनिगैरने है। उन्हें शार्ट फॉर्म में MMBRSTC वनिग्राटर्न कहा जाता है। श्रीलंका के कालूथारा में पैदा हुए ऑल-राउंडर वनिग्राटर्न श्रीलंका के  प्रथम श्रेणी के इतिहास में तीन ज्ञात खिलाड़ियों में से एक हैं जिनका नाम सात या अधिक शुरूआती अक्षरों का है। 

यह भी पढ़ें: सचिन और कोहली के पहले 1000 टेस्ट रन के बीच है 7 अजीब संयोग

सुपुन ने 30 साल की उम्र में इटली के लिए भी खेले हैं। उन्होंने 2006-07 के श्रीलंका के घरेलू सत्र में पेशेवर करियर की शुरुआत की। सुपुन ने उस सत्र के दौरान पांच टी 20 मैच, तीन प्रथम श्रेणी के खेल और एक सूची ए मैच में भाग लिया। वह दो साल बाद दो और लिस्ट ए मैचों में खेले. 

3- JEBBPQC Dwyer

Long Name

इंग्लैंड के लिए घरेलु क्रिकेट खेलने वाले J.B. Dwyer का पूरा नाम JEBBPQC Dwyer है। वह इंग्लैंड के पहले ऐसे प्रथम श्रेणी खिलाड़ी हैं जिनका नाम इतना लम्बा है। JEBBPQC का फुल फॉर्म जॉन एलिसियस बेनेडिक्ट बर्नार्ड प्लासिड क्विक कैरिंगटन ड्वायर (John Elicius Benedict Bernard Placid Quirk Carrington Dwyer) है। 

जेबी ड्वायर ने अपने छह वर्षों के फर्स्ट क्लास करियर में 61 मैच खेले और इनमें उन्होंने 27.94 के औसत से 179 विकेट लिए और 986 रन भी बनाए।

4- UWMBCA वेलेगेदरा

Velgedra

श्रीलंका के चनाका वेलेगेदारा के नाम में कुल छह शार्ट लेटर हैं। टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले वेलेगेदरा पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका नाम इतना लंबा है। उनका पूरा नाम उदय वलववे माहिम बंदरालगे चनाका असंका वेलेगेदरा (UWMBCA वेलेडारा) है। 

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वेलेगेदारा ने एकदिवसीय क्रिकेट में 2009 और 2010 के बीच 10 मैचों में 15 विकेट हासिल किए। वेलेगेदरा ने 2007 और 2014 के बीच टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के 21 मैच खेले। जिसमे उन्होंने 55.32 की औसत से गेंदबाजी करते हुए 55 विकेट लिए।

5- IL Bula

IL Bala

IL Bula के नाम से जाने जाने वाले फिजीयन खिलाड़ी का सरनेम दुनिया का सबसे लंबा सरनेम होगा। यह सबसे ज्यादा अक्षरों वाले सरनेम के खिलाड़ी हैं। इनका पूरा सरनेम Talebulamaineiilikenenainainalaliveiveakabulaimainakulakebalau है। 

यह फिजी के रहने वाले क्रिकेटर थे। तुला को न्यूजीलैंड की घरेलू टीमों के खिलाफ अपने देश फिजी के लिए नौ प्रथम श्रेणी मैचों में खेलने का मौका मिला। 1947/48 सीज़न के दौरान, तुला ने वेलिंगटन के खिलाफ फिजी की 1 विकेट की जीत के दौरान 88 रन बनाए।